सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

 

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित थे।

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

तराई विकास संघ, पन्तनगर फार्म, हल्दी, में धान क्रय केन्द्रों का तहसलीदार नीतू डागर ने किया औचक निरीक्षण

हनुमान का हुआ प्रभु राम से मिलन,रुद्रपुर की रामलीला में दिखी सुंदर प्रस्तुति