रम्पुरा रामलीला समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कलाकारों को किया समानित

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर । रम्पुरा शिव चौरासी घण्टा मन्दिर में चल रही रामलीला के समापन अवसर पर विधायक शिव अरोरा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्री राम की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र के सुख सम्रद्धि की कामना की। वही विधायक शिव अरोरा ने रामलीला के समापन अवसर पर कमेटी द्वारा रामदरबार भेट कर समानित किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने समापन दिन रामलीला में अपना सुंदर अभिन्य करने वाले कलाकारों को वस्त्र भेट कर सम्मनित किया। विधायक ने कहा प्रतिवर्ष रम्पुरा में प्रभु श्री राम की लीला का मंचन पूरी भव्यता से होता आ रहा है। निश्चित रूप से हमारे समाज हमारी संस्कृति का हर युवा पीढ़ी को ज्ञान होना चाहिए और अब तो अयोध्या में प्रभु श्री भव्य राम मन्दिर का कार्य बहुत तेज रहा है जिसमें हमारे ह्निदु समाज मे बहुत बड़ी आस्था जुड़ी हुई है। निश्चित रूप से रामलीला का मंचन हमे जीवन मे प्रेरणा का कार्य करता है इस दौरान रामलीला समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश कोली, किरन विर्क, सुशील यादव, सुनील यादव , पंकज बत्रा, यादराम कोली, किशन कोली, सोनू कोली, महेश कोली, राजकुमार कोली, लालू कोली, विपिन कोली, शिव करन व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अंकिता हत्याकांड के बाद एक्सन में सीएम धामी,रिसोर्ट पर चला बुलडोजर

पढिए..टेंपो चालकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन,यह कर रहे मांग,क्या होगी पूरी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *