यूक्रेन से रुद्रपुर पहुंचने पर तन्वी का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया स्वागत परिजन को दी बधाई

Spread the love

रूद्रपुर । यूक्रेन से सकुशल अपने घर रुद्रपुर मॉडल कॉलोनी लौटी कुमारी तन्वी चौधरी पुत्री राम बदन चौधरी का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वागत करते परिवारजनो को बधाई दी। बता दें रुद्रपुर की तन्वी चौधरी मेडिकल चिकित्सा के लिए यूक्रेन गये हुए थे। युद्ध के बाद पैदा हुए हालातों के चलते वह यूक्रेन में ही फंसे हुए थे जिसके चलते परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही थी। आपरेशन गंगा अभियान के तहत यूक्रेन से अन्य छात्रों के साथ दिनेशपुर के अमन राय को भी सकुशल वापस लाया गया। अमन की घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। अमन के वापस लौटने पर पूर्व विधायक ठुकराल ने भी उनके निवास पर पहुंचकर तन्वी का स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी। इस दौरान केशव चौधरी, सुखा भुसारी,केरु मण्डल,अशोक यादव,बंटी कोली ,नीरज आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

युवा प्रेस क्लब व तराई क्रांति संगठन ने दी शिव को जीत की बधाई

पढ़िए… उत्तराखण्ड में इस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी क्लिक करे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *