जेसीज स्कूल में हुआ मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

जे पी एस में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला का आयोजन असोज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी प्रमुख वक्ता और विषय विशेषज्ञ सुश्री इंदु पुंज थी । सुश्री इंदु पुंज जी कुशल प्रशिक्षक , सलाहकार स्टोरी टेलर कंटेंट लेखक होने के अतिरिक्त वे संवेदना और मानसिक स्वास्थ्य ( WICCI India ) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं । वर्तमान वे स्टोरी मैटर्स की फाउंडर भी हैं । विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ने सुश्री इंदु पुंज का स्वागत करते हुए कहा वे अपने अनुभवों से हमारा ज्ञान वर्धन करेगी । हम सभी उनकी वैश्विक सोच का अपने वातावरण के अनुरूप आकार ले सकेंगे । सुश्री पुंज ने कहा कि प्रभावी कक्षा प्रबंधन और श्रेष्ठ शिक्षण के साथ – साथ मानसिक स्वास्थ्य में सुधार बहुत आवश्यक है । उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया मानसिक तनाव को दूर करने के लिए प्रकृति से जुड़ाव हो और उसको अनुभव करना आवश्यक है । दुख और निराशा को बोझ न बनाएं अपने ऊपर उसे हावी न होने दें । अपने मनोबल से उन परिस्थितियों से स्वयं को अलग करने का प्रयास करें । नकारात्मक परिस्थितियों पर नियंत्रण करने की कला बहुत आवश्यक है । किसी भी स्थिति पर निर्णय लेने से पहले उसके विषय में पूरी तरह जान लेना आवश्यक है । उन्होंने भावनात्मक बुद्धिमत्ता के महत्व को समझाते हुए कहा कि अपने पर विश्वास करना स्वयं को सम्मान देना बहुत आवश्यक है । विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम उनकी बात को सुने समझे और उसका समाधान निकालने का प्रयास करें । सभी के लिए परिस्थितियां समान होती हैं परंतु वह अपनी सकारात्मक सोच से उन परिस्थितियों में सुधार या बदलाव कर सकता है । अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं के संबंध में बताते हुए कहा कि व्यक्ति और समस्या को अलग अलग रखें एवं हमेशा हमारा फोकस समस्या को सुधारने पर ही होना चाहिए । विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सुश्री इन्दु पुंज तथा गुडलक पब्लिकेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोविड -19 के बाद समाज में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या पर ध्यान देना आवश्यक है क्योंकि वर्तमान समय उपभोगवाद का है और इसने हमारी परेशानियां बढ़ा दी हैं । आज हमारी प्राथमिकताएं बदल गई हैं । संस्कार और सकारात्मक सोच के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है । डीपीएस रुद्रपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा विषय विशेषज्ञ सुश्री इंदु पुंज तथा गुडलक प्रकाशन का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से सकारात्मक विचारों के आदान – प्रदान की जो प्रेरणा मिली है उससे मानसिक स्वास्थ्य के सुधार और नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने में सहायता मिलेगी । इस कार्यशाला में डीपीएस रुद्रपुर , जेपीएस रुद्रपुर एवं जे पी एस फाउंडेशन के सभी शिक्षकों ने सहभागिता की ।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

महापौर सम्मेलन के लिए मेयर रामपाल गुजरात रवाना

सुपोषण परियोजना के अंतर्गत पोस्टर, निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *