विधायक शिव अरोरा ने ई रिक्शा चालको की समस्या को लेकर एडिशनल एसपी व यातयात अधिकारियों के साथ की बैठक

Spread the love

रुद्रपुर में ई रिक्शा टूक टूक चालको को हो रही समस्या के निमित क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान में में एकत्रित हुए टूक टूक चालको के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुना । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से रुद्रपुर में गरीब बस्तियों में अधिकांश लोग ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं और पीछे कुछ दिनों से टूक टूक चालको हो आ रही समस्याओं को मध्यनजर यह समस्या निवारण हेतु बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विधायक के समक्ष टूक टूक चालको के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया जिसमे विधायक शिव अरोरा ने कहा नियमानुसार चलने वाले टूक टूक का उत्पीड़न या आवश्यक चलान कारवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी । विधायक ने कहा रोड नियम का पालन करते हुए निर्धारित रुट पर चलने वाले किसी भी टूक टूक स्वामी पर कोई चलान की कार्यवाही नही होगी। जिसको लेकर विधायक शिव अरोरा ने एस एस पी ऑफिस पर ई रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ एडिशनल एसपी अभय प्रताप व यातायात के प्रमुख अधिकारियो के साथ एक बैठक की। जिसमें रुद्रपुर यातयात व्यवस्था को ओर कैसे बेहतर किया जाये सभी के सुझावों को सुना और साथ ही साथ सभी यातयात अधिकारियों को स्पष्ट कहा रोड मानकों के अनुसार सही चालको के खिलाफ किसी भी प्रकार की चलान व सीज कार्यवाही न कि जाये , वही टूक टूक चालक भी यातयात व्यवस्था में सहयोग करते हुए अपने अपने बनाये रूट अनुसार चले। वही विधायक ने कहा हम सभी का दायित्व है कि ज़ीरो एक्सीडेंट व रुद्रपुर को जाम से निजाद दिलाने के लिये आपसी तालमेल का होना अति आवश्यक है जिसके दृष्टिगत रुद्रपुर में सभी टूक टूक अपने रूट अनुसार चलेंगे जिससे अनावश्यक जाम निजाद मिलेगी ओर नो एंट्री मार्गो के लिये अन्य विकल्प रास्ते निकालने जायेगे। विधायक ने कहा निश्चित रूप से आपका विधायक गरीब बस्तियों से आने वाले अपने टूक टूक स्वामी की हर प्रकार से समस्या समाधान के लिये सदैव तत्पर है। इस दौरान सिपीयू इंचार्ज राकेश बिष्ट, यातयात टी आई विजय विक्रम, सुरेश कोली, किरन विर्क, धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा, सुनील यादव, गिरिश राठौर, मोहित कक्कड़, विजय वाजपेयी, मयंक कक्कड़, विकास सागर, विक्की सैनी, आनंद गुप्ता, सोनू वर्मा सुनील सागर, वंश गुम्बर, व अन्य टूक टूक चालक मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

डीएम ने दिखाई पोषण अभियान महारैली को हरी झंडी

यहां पार्षद की गिरफ्तारी के बाद चौकी इंचार्ज को हटाने पर अड़े, एसपी आफिस में धरने पर बैठे भाजपाई क्या है पूरा मामला जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *