जिला प्रशासन ने जिंदगी जिंदाबाद संस्था के समाजहित मे किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Spread the love

 

रूद्रपूर। पिछले 4 सालों से समाज हित में अपनी सेवाएं देकर समाज हित में काम कर रही जिंदगी जिंदाबाद संस्था के संस्थापक और पूरी टीम को आज जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया।

आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान जिंदगी जिंदाबाद संस्था के द्वारा असहाय और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को भोजन उपलब्ध कराने, बीमारी से जूझ रहे लोगों को निशुल्क दवाइयां व उपचार उपलब्ध कराने, घर-घर जाकर सैनिटाइजर करने समेत गरीब निर्धन कन्याओं की शादी और गरीब लोगों को मकान बनाकर देने की जिम्मेदारी जिंदगी जिंदाबाद संस्था के द्वारा उठाई गई जिसमें जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चाना के द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर रुद्रपुर के मुख्य चौराहे डीडी चौक पर ₹5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने और असहाय लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का भी काम निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है।
जिसके चलते अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, एसडीएम प्रत्युष सिंह, कलेक्टर व सिडकुल आरएम मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से जिंदगी जिंदाबाद संस्था की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया।

More From Author

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वेन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना विधायक बोले प्रधानमंत्री मोदी दूर दूरदर्शी सोच से आजादी बाद पहली बार देश को मिला सहकारिता मंत्रालय

Opration क्रैक डाउन में फरार चार लोग गिरफ्तार 

इस नेता के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *