इस नेता के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड

Spread the love

किच्छा। ऊधमसिंह नगर से आज बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजस्थान सरकार में मंत्री राजेन्द्र यादव में कारोबारी भाई विजय यादव के आवास और फूड फैक्ट्री में आईटी की टीम ने छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो टीमें सुबह 8 बजे से दस्तावेज खंगालने में लगी हुई हैं, साथ ही संपत्ति के बारे में भी जांच कर रही है। बता दें आवास और फैक्ट्री के दरवाजे पूरी तरह से बंद हैं, वहीं किसी को भी अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही राजस्थान में भी आईटी की रेड जारी है। बताया जा रहा है कि मिड डे मील घोटाले को लेकर जांच की जा रही है। वहीं जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दाफाश हो पायेगा। टीम ने घर, मंदिर, स्कूल व दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया है और जांच में जुटी हुई है। आईटी की रेड की सूचना पर स्थानीय व्यापारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन टीम द्वारा उन्हें बाहर कर दिया गया।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिला प्रशासन ने जिंदगी जिंदाबाद संस्था के समाजहित मे किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भाजपा नेता दीपक बाली और विधायक चीमा ने किया बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *