आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड की शराब की बोतले पकड़ी

jugnu khan काशीपुर। आबकारी टीम ने एक दुकान में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड शराब की 22 बोतलें बरामद की हैं। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय नगर नई बस्ती स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर बब्ली कश्यप पुत्र श्याम लाल कश्यप के कब्जे से हरियाणा ब्रांड बोटम अप शराब की 22 बोलते बरामद की हैं। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह नेबताया कि आरोपी काफी समय से अवैध शराब के धंधे में लिप्त है। टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक असीम सिद्दीकी, सिपाही संजीव कुमार व कृष्ण चन्द्र रहे।

More From Author

सड़क हादसों में हुई दो व्यक्तियों की मौत

संदिग्ध हालत में हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू