सड़क हादसों में हुई दो व्यक्तियों की मौत

Spread the love

jugnu khan काशीपुर। सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये, जबकि घायलोंका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जनपद रामपुर के दढ़ियाल थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी मेहंदी हसन (60) पुत्र अली हसन काशीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाते थे। वृहस्पतिवार शाम वह ग्राम धीमरखेड़ा में ई-रिक्शा से सवारी उतार रहे थे कि इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मेहंदी हसन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उधर जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ अंतर्गत ग्राम पुक्खावाला प्रेमनगर निवासी रामपाल (45) फूल सिंह जसपुर निवासी अपने साले व ससुर के साथ जहानाबाद में धार्मिक स्थल पर गये थे। बीते दिवस वह ट्रेन से काशीपुर पहुंचने के बाद टैम्पो सं. यूके18टीए-1222 में सवार होकर जसपुर जा रहे थे कि इस दौरान शिवराजपुरपट्टी चौकी के निकट आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। टैम्पो डम्पर में जा घुसा और उसमें सवार रामपाल की मौत हो गई, जबकि साला-ससुर समेत चार लोग घायल हो गए।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

पढ़े…यहाँ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल के साईलेनसरो को बुलडोजर से कुचला

आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में छापेमारी कर हरियाणा ब्रांड की शराब की बोतले पकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *