रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर काॅर्बेट के सदस्यों ने आईआईएम में किया वृक्षारोपण

जुगनू खान काशीपुर। रोटरी के पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट के सदस्यों ने आईआईएम परिसर में वृहद वृक्षारोपण करते हुए साइकस के पौंधे लगाए। वरिष्ठ रोटरिएन्स डाॅ. इला मेहरोत्रा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जीवन के सन्तुलन के लिये प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण व सन्तुलन बेहद जरूरी है। इसके लिए निरन्तर पौधारोपण सभी के लिए प्राथमिक कृत्य होना चाहिए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उपाध्यक्षा डाॅ. तनु सिंह, सचिव सुरुचि सक्सेना, डाॅ. नरेा मेहरोत्रा, आईआईएम से डाॅ. विनय शर्मा, डाॅ. देवजनी चटर्जी, क्लब सदस्य विनीत रावल, सुरेन्द्रपाल, सुभाष शर्मा, रचना विनोई, आभा गुप्ता सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More From Author

पढ़े..अगर आप यहाँ रात 12 बजे के बाद सड़को पर घूमते मिले तो थाने ले जाएगी पुलिस और होगी पूछताछ जानिए क्यों..

पढ़िए…कहा बनाई जा रही थी कच्ची शराब पुलिस ने पांच हजार लीटर की नष्ट