प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद कराया

Spread the love

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद कराया

जुगनू खान काशीपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद करा दिया। पीसीबी जहां एक ओर इकाईयों में उत्पाद पूरी तरह से रोकने की कार्यवाही को अमल में लाया है, वहीं निगम स्तर से सभी क्षेत्रों में इसका भंडारण करने वालों पर भी कार्यवाही अमल के लिए संयुक्त कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर चुकी है। जिले में कुल चार ईकाईया सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादित कर रही थीं। इसमें एक पंतनगर व तीन यूनिटे नादेही में संचालित की जा रही थीं। इन यूनिटों को नोटिस जारी कर दिया गया था। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के नेतृत्व में टीमों ने निरीक्षण कर इन यूनिटों में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादन पूरी तरह से बंद करा दिया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। घर से निकलते समय हमें अपने साथ थैला लेकर चलने की आदत डालनी होगी।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्बेट के समारोह में डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय को बनाया गया रोटरी क्लब का अध्यक्ष

धूमधाम के साथ मनाया गया विधायक शिव अरोरा जन्मदिन विधायक शिव ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *