पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवन दायक भी है : दीपक बाली

Spread the love

काशीपुर । भाजपा नेता दीपक बाली ने कहां है कि पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवन दायक भी है ,अतः हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए ।आए दिन पेड़ों का होता कटान ही हमें विनाश की ओर ले जा रहा है और ऑक्सीजन के अभाव में जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

 

यह बात श्री बाली ने काशीपुर ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन संस्था द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर कॉलोनी में संस्था के अध्यक्ष अजय चौधरी के निर्देशन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर उन्होंने संस्था का आभार भी जताया। यहां के बाद श्री बाली ने नगर निगम में भी हो रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

 

बता दें कि विगत कई वर्षों से लगातार अजय चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के सभी सदस्य अपनी कड़ी मेहनत से काशीपुर शहर को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

 

 

आज इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर संस्था द्वारा अपना घर सोसायटी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से दर्जनों पौधे लगाकर सोसायटी के सम्मानित जनो को प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा सभी के द्वारा पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया गया।

 

 

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि नगर आयुक्त  विवेक राय  ,संस्थाध्यक्ष सर्वेश बंसल ,अपना घर सोसायटी अध्यक्ष  राजेंद्र ढिल्लन  ,वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी व  उमेश जोशी , मनोज डोबरियाल एवं  संजय चतुर्वेदी  सहित दर्जनों स्त्री पुरुष पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया । इस अवसर पर  अर्चना लोहनी का विशेष आभार प्रकट किया गया जिन्होंने परम्परागत रूप से हरेला पूजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

जसपुर स्थित एल बी एस एस कॉलेज में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

जसपुर स्थित एल बी एस एस कॉलेज में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *