जसपुर स्थित एल बी एस एस कॉलेज में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

*जसपुर स्थित एल बी एस एस कॉलेज में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया*

 

 

 

जसपुर। राज्य सरकार के आदेशानुसार महुआडाबरा स्थित एलबीएसएस कालेज ऑफ एजुकेशन में लोकपर्व हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डा. सुबोध कुमार शर्मा ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका को विस्तार पूर्वक बताते हुए समय-समय पर वृक्षारोपण करने का आहवान किया। इस अवसर पर डॉ. नरदेव सिंह, श्रीमती संजीवा रानी, श्रीमती रचना, नीरजपाल सिंह, कु. वंदना, कु. ज्योति, कु. भावना, कु. अंजलि, कु. आस्था कौशिक ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि आज धरती को हराभरा रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की महत्ता के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरदेव सिंह ने किया।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवन दायक भी है : दीपक बाली

भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर द्वारा हरेला पर में किया विद्यालय में पौधा रोपण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *