धामपुर उत्तर प्रदेश की महिला ने पति व सास पर हिंसक बर्ताव करने का लगाया आरोप

Spread the love

जुगनू खान।काशीपुर। पति व सास पर हिंसक बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में धामपुर (बिजनौर) उत्तर प्रदेश निवासी पूनम पुत्री महिपाल ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मधुबन नगर काशीपुर निवासी उसका पति शिशिर कुमार पुत्र विजय पाल सिंह एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। सास इन्दुला कुमारी के उकसाने पर वह अक्सर गालीगलौज व मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करता है। आरोप है कि दहेज की खातिर हिंसक बर्ताव किया जाता है। पिछले कुछ समय से सास तथा पति द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। करीब साढ़े तीन महीने से वह पति और सास के आतंक से त्रस्त होकर मायके में रह रही है जबकि उसके दोनों बच्चे पति के साथ ससुराल में है।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर से निकल पड़े कांवड़िए, सीएम धामी ने की ये खास अपील

पुलिस ने मारपीट व कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ किया केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *