व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन यह है वजह

Spread the love

रुद्रपुर।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज नगर निगम के नगर आयुक्त से मुलाकात करके फ्रीहोल्ड की फाइलों के निस्तारण में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा बेवजह देरी करने पर नाराजगी प्रकट की,साथ ही कहा कि अगर इसी तरह से फाईलो का निस्तारण होता रहा तो वर्षो में भी शहर के लोगो को फ्रीहोल्ड का लाभ नही मिल पाएगा ।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आज अनेकों व्यापारियों ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा से मुलाकात की व्यापारियों ने कहा कि इस समय राज्य सरकार द्वारा फ्रीहोल्ड की कार्रवाई चल रही है लेकिन नगर निगम द्वारा सैकड़ों फाइलों को दबाया हुआ है, जिसको नगर निगम ना तो आम व्यापारी को दिखा रहा है और ना ही उसका निस्तारण कर रहा है।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर वासियों को बेवजह नगर निगम में चक्कर कटवा रहे हैं इससे यह साबित होता है कि कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों का व आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं,जो लोग निगम के कर्मचारियों की शर्ते पूरी कर रहे हैं सिर्फ उन्हीं का ही काम हो रहा है ।

व्यापारियों ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा से यह भी कहा कि सभी फाइलों को सूचीबद्ध करके नगर निगम में चस्पा करना चाहिए जिससे की आम व्यक्ति को पारदर्शी तरीके से पता चल सके कि फाइलों की स्थिति क्या है।

 

नगर आयुक्त ने व्यापारियों की समस्या सुनकर आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, नगर महामंत्री हरीश अरोरा, नगर युवा महामंत्री पवन गाबा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी,अजय पुंशी, सागर छाबड़ा आदि व्यापारी मौजूद थे

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का वापस लौटने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

शासन ने जारी किए निर्देश, जनता के लिए रखा सोमवार का दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *