अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का वापस लौटने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के तत्वाधान में अमरनाथ यात्रा पर गये जत्थे के वापस लौटने पर कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर गरीब रथ से वापस लौटे अमरनाथ यात्रियों के जत्थे का कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा और गाजे बाजों के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार आपदा की घटना से तीर्थ यात्रियों के परिजन डरे सहमे हुए थे। बाबा बर्फानी की कृपा से रूद्रपुर शहर के सभी तीर्थ यात्री सकुशल वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य किस्मत वालों को होता है। उन्होंने श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल से जुड़े सभी शिवभक्तों को सफल यात्रा के लिए बधाई दी। इस दौरान सुनील ठुकराल, अजय चड्डा, संजय ठुकराल, ललित मिगलानी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, नंद किशोर गंगवार आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

जयघोषों के बीच अमरनाथ यात्रियों का जोरदार स्वागत

व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन यह है वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *