बड़ी खबर : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप से लापता दो भाईयो की मिली लाश, हल्द्वानी देने गए थे एग्जाम पढ़िये पूरी ख़बर

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। बीते दिनों पेपर देने गए दो भाई लापता हो गए थे। जिनकी लाश आज नैनीताल के गेठिया क्षेत्र से मिली है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक खाई में गिरे हुए थे, जहां स्थानीय लोगों ने लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस व स्थानीय लोगों ने शव को बरामद किया।

बता दें दोनों युवकों की हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसपर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी नैनीताल एसएसपी से मिलकर दोनों युवकों को सकुशल बरामद करने की मांग की थी। बता दें मृतक दोनों सगे भाई हैं और रविवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी पेपर देने आए थे। जहां 5 दिन से वह लापता थे।

राजा कालोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद का रविवार को हल्द्वानी के खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज में फार्मेसी की परीक्षा देने आये थे रामलखन के साथ उसका भाई राजकुमार राठौर भी था। दोनों घर से बाइक पर गये थे। परीक्षा केन्द्र पहुंचने के बाद दोनों ने घर पर सकुशल पहुंचने की सूचना भी दी थी लेकिन इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन पिछले 5 दिनों से उनकी तलाश में जुटे हुए थे, जहां आज उनका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई है, नैनीताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More From Author

श्री श्याम होम्स कॉलोनी के 18 परिवारों के आशियाने उजड़ने से बचाने में विधायक शिव अरोरा की पहल रंग लाई, कॉलोनीवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डुओं में तोलकर जताया आभार लोगो के चेहरे पर दिखी खुशी की रौनक महिला, बच्चे भावुक नजर आये

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में आई तेजी चार जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

बैंकाक (थाईलैण्ड) में सुरूचि सक्सेना को मिला यह आवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *