उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में आई तेजी चार जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में आई तेजी चार जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। मानसून की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में भी तेजी आई है। गुरुवार को राज्य के अनेक हिस्सों में अच्छी व कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चार जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। चार जुलाई के बाद राज्य में बारिश में तेजी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  भारी से बहुत भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में नालों व नदियों का अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। लोगों को पर्वतीय इलाकों में बारिश के समय आवागमन से सतर्क रहने व किसानों को पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों में रखने का सुझाव दिया गया है। राज्य प्राधिकरण, जिला प्रशासन व आपात दस्तों को नुकसान से बचने के लिए जरुरी एक्शन लेने की सलाह दी गई है।

More From Author

₹25 करोड़ से अधिक के संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का महापर्दाफाश; पुनर्गठित SIT कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त धनंजय गिरी गिरफ्तार। ₹25 करोड़ से अधिक का संगठित भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

खेत में काम करते हुए सांप ने महिला को डंसा, भर्ती

बड़ी खबर : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप से लापता दो भाईयो की मिली लाश, हल्द्वानी देने गए थे एग्जाम पढ़िये पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *