विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने वार्ड संख्या 36 आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक देवेंद्र पिंचा (IPS) की गरिमामयी मौजूदगी में विधायक ने 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र के टाइप द्वितीय आवास ब्लॉक को जाने वाले मार्ग पर विधायक निधि से 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 200 मीटर सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पीएसी परिसर में रहने वाले पुलिस परिवारों ने विधायक का स्वागत किया।
वहीं घास मंडी स्थित मां चामुंडा मंदिर में 11 लाख रुपये की लागत से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। इस प्रकार विधायक शिव अरोड़ा ने वार्ड संख्या 36 आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में कुल 27 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने का प्रयास जारी है। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। नाली, सड़क और खड़ंजों से लेकर बड़े आधारभूत विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। आने वाले समय में शेष बचे कार्यों को भी शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण 100 सीटों की मंजूरी , पार्किंग निर्माण, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और काशीपुर बाईपास रोड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन योजनाओं के साथ शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि 31वीं वाहिनी पीएसी में रहने वाले पुलिस परिवार भी हमारे अपने हैं। उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ पीएसी परिसर में सड़क निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

इस दौरान उपसेनानायक मनोज कत्याल, शिवरपाल राकेश मेहरा,सहायक सेनानायक विमल रावत,पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, नामित पार्षद सतनाम सिंह, धीरेन्द्र भट्ट, अशोक नेगी, गोविन्द राय, सरिता, ममता, मधु सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय निवासी एवं पीएसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

रुद्रपुर। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे का रुद्रपुर से नैनीताल स्थानांतरण होने पर नगर निगम सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब के भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारे के मुख्य महंत श्री विक्रमजीत सिंह जी महाराज के साथ संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया।