पढ़िए…सीएम धामी आ रहे है आपके द्वार समस्या सुनने शुक्र और शनिवार

Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान अब होगा हर समस्या का निदान

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार धमाकेदार कार्य कर रहे हैं । उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी मतों से जीत हासिल किए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का जज्बा और जोश और दोगुना हो गया है ऐसे में मुख्यमंत्री अब प्रदेश की जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे ।

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब सभी जिलों में हर सप्ताह रात्रि 2 दिन का प्रवास करेंगे और वहां पर जनता से रूबरू होकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे । बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग-अलग जनपद में जाकर हर शुक्रवार व शनिवार को रात्रि प्रवास करेंगे इस बीच जनता और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे ,लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।
  • सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दीं एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइड लाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है।
  • संभव शुक्रवार और शनिवार के दिन सीएम जिलों में जाएंगे हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे इसके अलावा जनता से भी मुलाकात कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विद्युत विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर करीब दो दर्जन घरों से पकड़ी विद्युत चोरी

इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *