बिहार: नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बोले- उनके सहयोग से बनाएंगे विकसित राज्य

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद हुई इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुलाकात से पहले सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास और औद्योगिक योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में सुशासन स्थापित करने और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए काम किया। सम्राट चौधरी ने बताया कि गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जबकि मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत पांच स्थानों पर औद्योगिक गलियारे बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। उद्योगों के लिए करीब 13 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है।

सम्राट चौधरी ने बाढ़ नियंत्रण के लिए नदियों से करीब चार लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने की योजना की जानकारी भी दी। इसके अलावा औद्योगिक गलियारों के लिए पर्यावरण मंजूरी और पीपीपी मॉडल पर इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया है। मुख्यमंत्री ने छठ और दिवाली के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल की तुलना में अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध करने की बात भी कही।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने गदा भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत, पदयात्रा में उमडी भारी भीड़

स्व. अजय सरदाना की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का महापौर विकास शर्मा ने किया शुभारंभ