पुलिस ने दो लोगों को अवैध दो अदद चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बैठे दो लोगों को दो अदद अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। कुण्डा थाना से मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल त्रिलोक सिहं व कैलाश काला शुक्रवार सांय मण्डी चैकी क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान वह मण्डी के पिछले कच्चे रास्ते से सब्जीमण्डी के पिछले गेट के पास पहुंचे तो मण्डी गेट के पास दीवार की आड़ में दो व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये। जो कि पुलिस को देखकर सकपका गये और उठकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों ने अपनी पहचान अजय गोस्वामी पुत्र रामकिशोर गोस्वामी निवासी मौहल्ला टांडा बंजारा, पानी की टंकी के पास, सुल्तानपुर पटटी तथा आरिफ पुत्र गुलाम साबिर निवासी अल्लीखां करबला के पास, काशीपुर के रूप में करायी। तलाशी के दौरान उनके पास एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

देखिए… LIVE मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रुद्रपुर में सम्मान समारोह में पहुंचे सीधा प्रसारण

विद्युत विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर करीब दो दर्जन घरों से पकड़ी विद्युत चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *