पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये नियुक्तियां प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई हैं।

आदेश के तहत रिया मिश्रा को बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को बलरामपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और रामगोपाल करियारे को कोरबा के कटघोरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नितीश कुमार ठाकुर को बेमेतरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं गीता वाधवानी को राजनांदगांव रेंज में सहायक पुलिस महानिरीक्षक और लितेश सिंह को रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों और रेंज कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। मनीष रात्रे को बिलाईगढ़, रूपेश कुमार को धमतरी में यातायात डीएसपी, उत्तम प्रताप सिंह को सीतापुर और आशीष कुमार नेताम को सुकमा में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बनाया गया है। विशाल गर्ग को सूरजपुर में नगर पुलिस अधीक्षक, स्निग्धा सलामे को कोंडागांव और अमृता पैकरा को वाड्रफनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश में कुल 33 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

More From Author

हिसार में रोडवेज की हड़ताल, 259 बसों के पहिए थमे

नालंदा में 5 नवंबर को रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी भर्ती