हिसार में रोडवेज की हड़ताल, 259 बसों के पहिए थमे

हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने के विरोध में कर्मचारियों ने 31 अक्टूबर को हड़ताल कर दी। शुक्रवार रात 3:30 बजे से ही बसों का संचालन बंद है। इस हड़ताल के चलते हिसार डिपो की 181 और हांसी डिपो की 78 सहित कुल 259 बसें नहीं चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हड़ताल से पहले कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। रात करीब पौने दस बजे तक एसडीएम ज्योति मित्तल और रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। बस अड्डा परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में 38 दिनों से धरना दे रहे हैं।

यूनियन पदाधिकारी संदीप जैनावास ने बताया कि 31 अक्टूबर को हिसार डिपो में हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को स्टेट कमेटी की ओर से हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वित्तीय भत्तों और अन्य मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

More From Author

सात दिन तक नहीं होगी बारिश, साफ रहेगा मौसम; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के तबादले