केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी

केदारनाथ धाम में गुरुवार सुबह बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी का मनमोहक नजारा देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्तों ने बर्फ से ढके धाम की तस्वीरें और सेल्फी लेकर इन खूबसूरत पलों को यादगार बनाया। वहीं, गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।

रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। उधर, मसूरी में भी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। इससे पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस यात्रा सीजन में अब तक 18,53,032 श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को 8,376 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह बना हुआ है।

More From Author

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित हंस विहार फेस दो कॉलोनी में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया।

: एमएलसी मतगणना में सतर्क रहें कार्यकर्ता, अखिलेश यादव की अपील