चक्रवात अर्नब का अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात अर्नब का अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने तथा खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और राहत एवं बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रांची जिला प्रशासन ने भी अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने को कहा है। प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और कमजोर इमारतों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

More From Author

: धान खरीदी पर किसानों की नजरें, साय कैबिनेट बैठक से जगी उम्मीद

ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, बोले- ‘सब कुछ प्यार के लिए है’