स्वास्थ्य महानिदेशक ने एल डी भट्ट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक ने अचानक यहां पहुंचकर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में गंदगी व अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट ने राजकीय चिकित्सालय के महिला व पुरुष वार्ड में जाकर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी मरीजों से ली। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्डके बारे में भी मालूमात की। शौचालय में गंदगी एवं टूट-फूट देख महानिदेशक डाॅ.शैलजा भट्ट खासा असंतुष्ट नजर आई। बाद में डीजी हेल्थ ने आॅपरेशन थिएटर, कैंटीन, ट्रामा सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड,पैथोलाॅजी, नेत्र विभाग, डाॅट्स, प्रयोगशाला, इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, ब्लड बैंक, ओपीडी, आवासीय परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीजी हैल्थ के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।

More From Author

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वेन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना विधायक बोले प्रधानमंत्री मोदी दूर दूरदर्शी सोच से आजादी बाद पहली बार देश को मिला सहकारिता मंत्रालय

मोबाइल फोन लुटेरों को जनता ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के संस्थापक स्वर्गीय श्री मुकेश मल्होत्रा जी की द्वितीय पुण्यतिथि की स्मृति में 24 जून शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *