प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में मनाया विश्व योग दिवस

Spread the love

अर्जुन कुमार रुद्रपुर।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों, शिक्षको एवम अभिभावकों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाध्यापिका गायत्री पांडे ने योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग स्वास्थ्य जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर,शरीर मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। अतः नियमित योग करके सभी बीमारियों से मुक्ति पाया जा सकता है। वहां उपस्थित सभी योग प्रेमियों ने प्रार्थना, गायत्री मंत्र, शांति पाठ कर प्राणायाम तथा विभिन्न प्रकार के योग नटराज आसन, गोमुख आसन, सर्वांगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, नटराज आसन, गरुड़ आसन, भुजंग आसन, चक्रासन, पद्मासन,उष्ट्रासन, त्रिकोणासन आदि योगासनों की बारीकियों को समझा व किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गायत्री पांडे, संदीप धीर, बबीता सिरोही, जानकी बिस्ट, रिमांड रेमंती देवी, चंद्रा शर्मा, दुर्गेश देवी, राघवेंद्र पांडेय, तथा बच्चो के अभिभावक उपस्थित थे।

More From Author

. सुशीला तिवारी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

पढ़े…ब्याज पर रुपये देकर मारपीट करना और नग्न वीडियो बनाने वाले चार लोगो पर लगी गैंगस्टर 

बाबा स्कोलर्स एकेडमी स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *