ट्रांजिट कैंप में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ट्रांजिट कैंप में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय हिमाशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शिवनगर तिराहे स्थित एफसीआई गोदाम के पास से पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने तमंचा सुरक्षा के लिए रखने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More From Author

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने पुलिस, वन और जेल विभाग में तृतीय श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के नियमों को मंजूरी दे दी है।