भाजपा ने बनाई प्रबंध समिति, विपक्ष ने पवार के नेतृत्व में 21 जून को बुलाई बैठक

Spread the love

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को मतगणना। हालांकि, अब तक न तो सत्तापक्ष यानी राजग ने और न ही विपक्ष ने प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं।

अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव-2022 की सियासी कवायद तेज हो गई है। भाजपा ने शुक्रवार को 14 सदस्यीय प्रबंध समिति बनाई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इसका संयोजक बनाया गया है। उधर, विपक्ष ने 21 जून को शरद पवार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई है।

राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 15 जून को जारी हो चुकी है। 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को मतगणना। हालांकि, अब तक न तो सत्तापक्ष यानी राजग ने और न ही विपक्ष ने प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं। भाजपा की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के नेताओं से संपर्क कर निर्विरोध चुनाव को लेकर चर्चा की है।

भाजपा द्वारा गठित प्रबंध समिति राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी सभी राज्य इकाइयों व सहयोगी दलों के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए समन्वय करेगी। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और सीटी रवि को प्रबंध समिति को सह संयोजक बनाया गया है। पार्टी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक महासचिव तरुण चुघ भी टीम का हिस्सा होंगे।  केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अविश्वनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मेघवाल भारती पवार को भी प्रबंध समिति में शामिल किया गया है।

अन्य सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अरुणा, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और असम इकाई के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय हैं। सूत्रों के अनुसार यह प्रबंध समिति राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों की सभी राज्य इकाइयों के साथ समन्वय करेगी। वह मतदान प्रक्रिया पर अपने निर्वाचित मतदान प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन भी करेगी।

विपक्ष से चर्चा के लिए राजनाथ को जिम्मा
इससे पहले, भाजपा ने अपने अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करने के लिए अधिकृत किया था। नड्डा और सिंह दोनों पहले ही शरद पवार, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, फारूक अब्दुल्ला और कई अन्य नेताओं सहित कई नेताओं से संपर्क कर चुके हैं। भाजपा नीत राजग राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने में जुटा है।

विपक्ष की बैठक में 17 दल शामिल होंगे
उधर, विपक्ष ने राकांपा प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए 21 जून को बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2.30 बजे पार्लियामेंट एनेक्सी में होगी। बैठक में 17 दलों के नेता शामिल होंगे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

सड़क पर गलत जगह पार्क गाड़ी की फोटो क्लिक करके भेजने वाले को मिलेंगे 500 रुपये

छोटे-छोटे टुकड़े कर शव को लगाया ठिकाने: पत्नी ने करवाई पति की सुपारी देकर हत्या, पति बन रहा था प्रेमी और उसके बीच दीवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *