रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मण्डल ने 53, सुरजीत मण्डल ने 68 और रिक्की मण्डल ने ताबड़तोड़ 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। इस तरह पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मण्डल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर कराए जाने की बात कही। समापन समारोह में निप्रो मण्डल, दिलीप सरकार, गौरव मण्डल, अमिताभ सरकार, सपन राय, ओमियो विश्वास, ज्योतिष राय, उत्तम मण्डल, उत्तम सरकार, अहिल्या सरदार, तुषार सरकार, सौरभ, ईश्वर, जीवन विश्वास, गुरूचंद ढाली, दिनेश मण्डल, शंकर, सुरेश बजाज, जयदेव मुखर्जी, विजय मण्डल, सुनील चुघ, अशोक यादव, रमेन विश्वास, करन सिंह, चुघ, पप्पू, राजेश मण्डल, आदित्य टिकेदार, मनोज बाला, निमाई मण्डल, सिद्धांत सरकार, सपन टिकेदार, काला चंद सरदार, कृष्णा हाल्दार, गुरूदास राय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

More From Author

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्प विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

गदरपुर की रिया कालरा ने कम उम्र में बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान करतारपुर निवासी अशोक कालरा की पुत्री रिया कालरा ने मेहनत और लगन से हासिल की CA की प्रतिष्ठित उपाधि

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।