10 लाख 60 हजार रुपये की डिजिटल साइबर ठगी के मामले में युवक गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

10 लाख 60 हजार रुपये की डिजिटल साइबर ठगी के मामले में युवक गिरफ्तार

दिनेशपुर। साइबर अपराध का मामला सामने आया है। वही मध्य प्रदेश की देवास कोतवाली साइबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के आनंदखेड़ा नंबर-2 स्थित मोदी कॉलोनी में दबिश देकर एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदखेड़ा नंबर-2 निवासी राजेश विश्वास पर आरोप है कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई लगभग 10 लाख 60 हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। इसी मामले की जांच के सिलसिले में मध्य प्रदेश पुलिस की टीम दिनेशपुर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे साइबर अपराध के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और आसान कमाई के लालच में कुछ युवा साइबर अपराधियों के नेटवर्क का हिस्सा बनते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और डिजिटल वित्तीय लेनदेन के प्रति सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। फिलहाल मामले की जांच मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साइबर सेल टीम में देवास कोतवाली साइबर सेल सब इंस्पेक्टर राहुल पाटीदार के साथ उदय प्रताप सिंह व राहन सिंह शामिल थे।

More From Author

युवाओं के विचारों से बनेगा नये रुद्रपुर का रोडमैप  स्मार्ट सिटी की दिशा में तेजी से बढ़ेगा शहरः विकास शर्मा  नई सोच नया रुद्रपुर युवा संवाद में युवाओं ने रखे शहर के भविष्य के सुझाव  महापौर ने कहा- हर अच्छे विचार को धरातल पर उतारने का होगा प्रयास

रुद्रपुर। संपतपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वां वार्षिक विशाल जागरण, हवन पूजन और भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया।