तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

राजीव कुमार गौड़

 

एक चिकित्सक तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के 3.30 बजे किच्छा थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित आईडिया कालोनी के निवासी ट्रांसपोटर प्रीत पाल सिंह पुत्र अवतार सिंह आज लालपुर स्थित पैट्रोल पंप पर अपने वाहनो में डीजल भरवाने के लिये पैसे जमा कराने के लिये सड़क पार कर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन नें उनकों कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पंप पर मौजूद कर्मचारियों नें उनके पुत्र अमन को इसकी जानकारी दी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लालपुर चौकी एवं किच्छा थानें की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु रूद्रपुर पहुंचाया।

वहीं देर रात जाफरपुर में तेज रफतार डंफर का शिकार हुये मंटू चन्द्र राय के शव का भी पोस्टमार्टम हुआ।

समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि हाईवे अब सफर का रास्ता कम, मौत का गलियारा ज्यादा बनते जा रहे हैं।
हर दिन किसी घर का चिराग बुझ रहा है, लेकिन व्यवस्था सिर्फ आंकड़े गिन रही है। कहीं टूटी सड़क, कहीं अधूरे डिवाइडर, कहीं अंधेरे में डूबे कट और बेसहारा जानवरों के रेलमपेल और ऊपर से ओवरलोड वाहन, बेलगाम रफ्तार और लापरवाह निगरानी से हाल बुरा हो चुका है।

गाबा ने कहा कि जब टोल वसूली में तेजी है, लेकिन सुरक्षा इंतजामों में सुस्ती क्यों? जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार लोग एयरकंडीशन कमरों से निकलकर सड़कों की सच्चाई नहीं देखेंगे, तब तक हाईवे पर यूँ ही मासूमों का खून बहता रहेगा।

इस दौरान समीर चंद्र राय, हैप्पी रंधावा, करण कुमार, रोहित राय, संजीत राय, प्रसन्नजीत राय, संजीव डे, कालू मांझी, दुलाल राय, पवित्र राय, तापस, पीयूष, सोनू, कमलेश हालदार आदि मौजूद थे।

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में

खड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी