कांग्रेस झूठ को सच साबित करने के लिए जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने का काम कर रही है: मिगलानी

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बीते दिवस ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन को लोकतंत्र का अपमान करार दिया हैं। मीडिया को जारी बयान में मिगलानी ने कहा कि कांग्रेस झूठ को सच साबित करने के लिए जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार के समर्थन में किये गये इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य सिर्फ गांधी परिवार के पास भ्रष्ट तरीके से जमा किये गये करोड़ों के काले धन को बचाना है।

जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस वीर सावरकर जैसे महान क्रांतिकारी का भी अपमान करने पर तुली है। कांग्रेस ने वीर सावरकर के साथ देश के अन्य क्रांतिकारियों के भी अपमान किया है। कांग्रेस की हकीकत को जनता पहचान चुकी है। यही कारण है कि आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा को जनता को जनता उचाईयो पर ले जा रही है और वीर सावरकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस का पूरे देश मे सफाया हो रहा है।

श्री मिगलानी ने कहा कि कांग्रेस का घोटालों का लम्बा इतिहास रहा है। आज जब भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार चोट कर रही है तो कांग्रेस लोकतंत्र पर ही सवाल उठाने लगी हैं। श्री मिगलानी ने कहा कानून से उपर कोई नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में राहुल गांधी को जांच एजेंसी ने तबल किया था, कांग्रेस का भ्रष्टाचार बेनकाब होता देख कांग्रेस ने जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए सुनियोजित होकर मार्च निकालकर साबित कर दिया है कि वह भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी थी। इसी लिए आज भ्रष्टाचार पकड़ में आने पर कांग्रेसी छटपटा रहे हैं। श्री मिगलानी ने कहा कांग्रेस के पापों का घड़ा फूट चुका है इसी लिए पार्टी अब पूरे देश में रसातल की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि ईडी के समक्ष राहुल गांधी के पेशी के दौरान कल कांग्रेस का जो प्रदर्शन था उसके पीछे राहुल गांधी की दूसरी मंशा यह भी थी कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं। यह विरोध प्रदर्शन उनकी तरफ से एक तरह से पार्टी के भीतर शक्ति प्रदर्शन भी था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है। भ्रष्टाचारी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो वो भाजपा सरकार में बच नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दबाव बनाने की राजनीति उसे बचा नहीं पायेगी।

More From Author

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों का बाद रहा लगाव: चुघ

जाते जाते भी दो लोगों को नेत्र ज्योति दे गए सरदार सुरजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *