रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।
राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा हमेशा से महिलाओं को राजनीति एवं निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाने की रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने साजिश के तहत लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विधेयक को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता था कि महिलाएं राजनीतिक रूप से और अधिक मजबूत हों, जबकि भाजपा सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पार्षद पवन राना, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू यादव के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविका लक्ष्मी सिंह, जानकी बिष्ट, जया देवी, हेमा शर्मा, कमला भट्ट, मोना राय और लता देवी को अंगवस्त्र भेटकर माला पहनाकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित भट्ट, नीरज खग्गर, पंडित रमेश कुमार मिश्रा, हेमा शर्मा, अरुण दीक्षित, विजयभान सिंह, भुवन चंद जोशी, अन्नू देवी, शीला रॉय, जया देवी, सोनमती देवी, लक्ष्मी देवी, रूबी देवी, रजनीश गंगवार, अशोक जायसवाल, मुकेश प्रजापति, ऋतुराज सिंह, मुन्ना सिंह, दिलीप शाही, अनुराग सिंह, विशाल शुक्ला, संजय वर्मा, संदीप रावत, ऋतु कौर, संतोष चौहान, प्रवेश कुमार, रमाशंकर यादव समेत सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित थे।

More From Author

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों पर पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ कार्यवाही कर रही है।

करोड़ की लागत से बने ट्रांजिष्ट कैम्प मुख्य मार्ग झील -चामुंडा मन्दिर सीसी सड़क का विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया लोकार्पण विधायक अरोरा बोले झूठे वादे नहीं ईमानदारी से किये गये प्रयास धरातल पर नजर आते है 15 वर्षो से बदहाल पढ़ी सड़क की विधायक ने की कायाकल्प

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों पर पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ कार्यवाही कर रही है।