


राजीव कुमार गौड़
उत्तराखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कोच स्मिता नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी
रुद्रपुर। 7वीं उत्तराखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए तथा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
कोच स्मिता नेगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर जानकी कार्की ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा कोच को खिलाड़ियों के निरंतर प्रशिक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी।
पदक विजेताओं में
स्वर्ण पदक: Gunjan Rajput, Rajsasi Bisht, Sarthak Jain, Rudra, Arpita, Vaishanavi
रजत पदक: Vanshika Chilana, Sharddha Gupta, Shardha
कांस्य पदक: Pari Sharma, Mannat Kaur, Niharika, Ishani, Madhav Singh, Vaibhav Pandey, Rudra Chhetri
इसके अतिरिक्त Yuvika Shah एवं Rishi Banga ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र में फेंसिंग जैसे खेल के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाती है।
यदि आप भी फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ एक नया खेल सीखना चाहते हैं, तो फेंसिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में संपर्क कर सकते हैं।
