


राजीव कुमार गौड़
बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र
विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल संग किच्छा रोड स्थित पुराने ट्रेजरी ऑफिस मे चयनित भूमि के शीघ्र अतिशीघ्र जमीन हस्तांतरण कर इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु जिलाधिकारी से मुलाकात की।
विधायक शिव अरोरा ने कहाँ 14 अगस्त 2023 को रुद्रपुर मे आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह मांग उठाई गई थी की बंगाली संस्कृति व उनके त्याग समर्पण पर आधारित उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बंग भवन का निर्माण होनी चाहिए। जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार कर उसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया था
और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी विधायकों से मांगे गए 10- 10 मुख्य कार्यों में भी मेरे द्वारा बंग भवन निर्माण को लिखित रूप से दिया गया था, जिसको मूर्त रूप देने हेतु कुछ दिनों पूर्व किच्छा बायपास रोड पर प्रशासन की टीम के साथ पूर्व ट्रेजरी ऑफिस के स्थान को बंग भवन हेतु उपयुक्त व सभी की सहमति उसे स्थान पर बंग भवन निर्माण हेतु सहमति बनी है । जिसकी जमीन हस्तांतरण को लेकर विधायक शिव अरोरा ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से उनके कार्यालय मे बंगाली प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की उनको लिखित पत्र देकर शीघ्र अति शीघ्र लैंड ट्रांसफर हेतु कहां,वहीं जिला अधिकारी ने भी इसमें भरोसा दिया कि वह जल्द से जल्द बंग भवन के निर्माण हेतु इसके लैंड ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा,साथ ही इसका प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजा जाएगा जिससे जल्द से जल्द भवन निर्माण आरम्भ हो सके।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर जिला मुख्यालय में बंग भवन का निर्माण बंगाली संस्कृति कला उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण देश के आजादी में उनके योगदान तराई के बसाने में उनकी भूमिका को ध्यान रखते हुऐ, बंगाली समाज के बंग भवन का निर्माण किया जाएगा इसमें बंगाली कला संस्कृति से लेकर उनके पूरे इतिहास का संग्रह किया जाएगा।
विधायक शिव अरोड़ा बोले बंग भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही समस्त बंगाली समाज में बहुत संतोष व हर्ष का विषय सभी के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान नजर आ रही है निश्चित रूप से बंग भवन का निर्माण आने वाले समय में जल्द से जल्द आरंभ होगा इसको लेकर हम पूर्ण रूप से आश्वासत हैं वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप रुद्रपुर में जल्द से जल्द बंग भवन का निर्माण जमीन हस्तांतरण के बाद आने वाले समय में किया जाएगा।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, बंगाली महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास, समीर राय, शंकर चक्रवर्ती, गणेश सरकार, विशाल शील, पलव शील आदि लोग मौजूद रहें।
