द्रोणा सागर के ओपन एयर थिएटर में स्व. आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि, 300 लोगों ने दी उपस्थिति

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

द्रोणा सागर के ओपन एयर थिएटर में स्व. आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि, 300 लोगों ने दी उपस्थिति

काशीपुर सुर कोकिला स्व. आशा भोसले जी की स्मृति में काशीपुर के द्रोणा सागर प्रांगण स्थित ओपन एयर थिएटर में सोमवार शाम एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया। केडीएफ काशीपुर तथा म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के लगभग 300 गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर स्वर साम्राज्ञी को याद किया।

सर्वप्रथम राज्य मंत्री सीमा चौहान ने स्व. आशा भोसले जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ, सर्वप्रथम म्यूजिक लवर्स club की सर्वश्रेष्ठ गायिका गौरीबशर्मा ने सत्यम शिवम् सुंदरम गाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया
कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला।जिसमे म्यूजिक लवर्स क्लब के कलाकारों ने आशा जी के अमर गीतों को गाकर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
मंच का सफलता पूर्वक संचालन डॉ शुभ्रा शर्मा ने किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राजीव घई, चक्रेश जैन, रिजवान अहसन ,डॉ दीपिका गुड़िया आत्रये,मनमोहन अग्रवाल, सीमा चौहान, उषा चौधरी भूतपूर्व मेयर, खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू,  मति मुक्ता सिंह, सौरभ शर्मा (एडवोकेट), हरीश कुमार सिंह, श्री प्रमोद तोमर, एसपी गुप्ता, पंकज पंत, लता शर्मा, अनिल वर्मा, निश्चित गुड़िया, अर्पित मल्होत्रा, कल्पना खन्ना,अमन वाली, संजय चतुर्वेदी, गुरनाम सिंह, केशव अग्रवाल, इक़बाल अदीब, राजीव भारद्वाज,संजय गुप्ता, शरद अरोरा, मनोज कौशिक, गौरव गर्ग, बृजेश गुप्ता, मुनीशकांत शर्मा, योगेश जोशी, सुनील गर्ग, निशित गुड़िया, डॉ योगराज सिंह, अनिल शर्मा, अजय शंकर कौशिक, संजय शर्मा, मुकेश कौशिक, अतुल अग्रवाल एड०, समर्थ विक्रम एड० सहित शहर के अनेक सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

म्यूजिक लवर्स क्लब के सदस्यों ने “तु तू हैं वही दिल ने जिसे , “जरा सा झूम लू मे, इन्तहा हो गईं इंतज़ार की,, जब चली ठंडी हवा, ऒर इस दिल मे क्या रक्खा हैं, प्यार हमारा अमर रहेगा, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना “चुरा लिया है तुमने”, ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना, प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से, जैसे आशा जी के कालजयी गीत प्रस्तुत कर उनके संगीत योगदान को नमन किया। बीच-बीच में वक्ताओं ने आशा जी के संघर्षमय जीवन और संगीत जगत में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला।

म्यूजिक लवर्स क्लब के संस्थापक रिजवान अहसन ने अपने वक्तव्य में कहा, “आशा ताई केवल एक गायिका नहीं, बल्कि संगीत की एक पूरी पाठशाला थीं। उन्होंने हमें सिखाया कि आवाज़ में मस्ती, दर्द, इश्क़ और इबादत सब कुछ समाया जा सकता है। आज जब हम उनके गीत गा रहे हैं, तो लगता है जैसे वो खुद हमारे बीच बैठकर सुन रही हैं। काशीपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह गर्व की बात है कि हम एक ऐसे युग को नमन कर रहे हैं जिसकी आवाज़ कभी खामोश नहीं होगी।”

म्यूजिक लवर्स क्लब की संरक्षक दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा, “आशा जी की आवाज़ ने हर भारतीय के बचपन, जवानी और बुढ़ापे को सुरों से जोड़ा है। वो महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं कि संघर्ष के बावजूद कैसे अपने स्वर और व्यक्तित्व को बुलंद रखा जा सकता है। आज का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को संगीत की विरासत से जोड़ने का प्रयास भी है साथ ही उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज उस म्यूजिक लवर्स क्लब का हिस्सा हूं जिसका नाम आज क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नहीं है अपने सीमित संसाधनों और बिना किसी बड़े वरदहस्त के सिर्फ अपने शानदार कलाकारों और जुझारू टीम के दम पर यह गौरवशाली मुकाम हासिल किया है।

म्यूजिक लवर्स क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि स्वर्गीय आशा ताई की आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने बताया कि हम और हमारी टीम लगातार तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से काशीपुर की संगीत प्रेमी परंपरा को लगातार जीवित रखने और उसे अधिक समृद्ध बनाने के लिए शीघ्र ही कई छोटे बड़े आयोजन करते रहेंगे और नई प्रतिभाओं को अपना मंच बेहिचक प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि म्यूजिक लवर्स क्लब कोई बरसाती कुकुरमुत्ता नहीं ये हमेशा खिलने वाले रंगीन फूलों एवं कॉमी एकता का गुलदस्ता है। के डी एफ के अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से निश्चित ही न केवल संगीत प्रेमियों वरन हर नागरिक एवं नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को समय समय पर के डी एफ अपना मंच एवं हरसंभव सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार करता रहेगा। उन्होंने मंच पर ही क्लब के संस्थापक रिज़वान अहसन एवं अध्यक्ष सौरभ शर्मा एडo को अंगवस्त्र एवं ट्रॉफी प्रदान करते हुए म्यूजिक लवर्स क्लब के कलाकारों की जमकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में के डी एफ सचिव चक्रेश जैन ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

More From Author

नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद स्तरीय स्कूटनी समिति की बैठक आयोजित हुई

*प्रेस विज्ञप्ति* कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जनपद नैनीताल ने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भीमताल विधानसभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह विस्तार भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के निर्देश पर हरिश चन्द्र को भीमताल विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को डिजिटल माध्यम से घर-घर पहुंचाने के लिए हरेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को गति देने के लिए जगजीवन राम, प्रकाश चंद्र, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र एवं मनोज कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही ओखलाकांडा ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने हेतु गिरीश चंद्र को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर भीमताल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नैनीताल जिले में कांग्रेस का एससी विभाग सबसे मजबूत और सक्रिय संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। यह नई टीम उसी संकल्प को पूरा करेगी। राजेंद्र कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के मार्गदर्शन में सभी साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।