कामधेनु गोविंद गौधाम समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को पूछड़ी स्थिति गौशाला में गौ माताओं के लिए 56 भोग का आयोजन किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

कामधेनु गोविंद गौधाम समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को पूछड़ी स्थिति गौशाला में गौ माताओं के लिए 56 भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान गौशाला परिसर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री हरि: शरणम् सेवा समिति के व्यास शशांक जी महाराज ने अपने संबोधन में उपस्थित श्रद्धालुओं को गौ महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़े से बड़े रोग से मुक्ति मिलती है। जिस घर में गौ का वास होता है, उस घर से अनेक रोग दूर रहते हैं। गौ मूत्र के सेवन से अनेक बीमारियों का निदान संभव है, यह तथ्य आधुनिक विज्ञान ने भी स्थापित किया है। इस मौके पर महाराज ने कार्यक्रम में मौजूद राजनैतिक प्रतिनिधियों से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के लिए प्रयास करने का भी आह्वान किया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, उर्मिला चौधरी, अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल मेहरोत्रा, ईशान अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि गिरी गोस्वामी, शोभित मित्तल, भानु मिश्रा, रिया गोयल, भव्या मित्तल, राजीव मित्तल, शलभ मित्तल, यश मित्तल, सजल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

गेहूं खरीद पोर्टल की क्षमता 50 गुना बढ़ी- नामधारी अब 5 लाख कुंतल तक होगी उपज की तौल