सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा ने किया शहीद भगत सिंह की आदमकद कास्य प्रतिमा का अनावरण भट्ट बोले महापुरुषों का सम्मान हमारी प्राथमिकता विधायक बोले मेरा द्वारा लिया गये संकल्प को किया गया पुरा, 20 साल बाद बदली भगत सिंह चौक की बदली तस्वीर

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा ने किया शहीद भगत सिंह की आदमकद कास्य प्रतिमा का अनावरण
भट्ट बोले महापुरुषों का सम्मान हमारी प्राथमिकता
विधायक बोले मेरा द्वारा लिया गये संकल्प को किया गया पुरा, 20 साल बाद बदली भगत सिंह चौक की बदली तस्वीर

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग से स्वीकृत शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा का मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल ( भगत सिंह चौक ) पर नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा ने किया अनावरण, साथ हीं सांसद निधि विधायक निधि से 20 साल से जर्जर हाल मे पड़े स्थल के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया जिसमे 10 लाख सांसद निधि व 10 विधायकनिधि ने सौंदर्यकरण हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या मे सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्किट , सिख समाज व भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यक्रम मे शामिल हुऐ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट ने कहाँ महापुरुषों स्थल सुन्दर व भव्य दिखे यह हमारी प्राथमिकता है इसलिए यह भगत सिंह स्मृति स्थल का सौंदर्यकरण व प्रतिमा का अनावरण किया गया है हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि माँ भारती के वीर सपूत भगत सिंह कि आदम कद कास्य प्रतिमा की स्थापना की गई है जिसमे गिलहरी कि भाति हमको भी सेवा करने का अवसर मिला शहीद भगत सिंह करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं इनका बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता ऐसे महापुरुषों के स्थल भव्य दिव्य देखें यह हम सभी जनप्रतिनिधि का दायित्व है इससे पहले पार्क पहले की अपेक्षा बहुत सुंदर नजर आ रहा है इसके लिए सभी बधाई के पत्र है।
भट्ट बोले हमारी केंद्र व राज्य की सरकार ने शहीदों के सम्मान सैन्यधाम बनाने,महापुरुषों के स्थलों को ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया। हमारी पहचान हमारे महापुरूषों अमर शहीद बलिदानों से है।

विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर क्षेत्र मे भगत सिंह चौक जो हजारों आंदोलन, प्रदर्शन व समाजिक कार्यों साक्षी रहा है जिसकी हालत विगत 20 वर्षो से जिसकी हालत खराब दी कई जनप्रतिनिधि आये लेकिन उन्होंने इस शहीद भगत सिंह के पवित्र स्थल की सुध नहीं लीं मगर विधायक बनने के बाद से मेरा संकल्प था इस शहीद भगत सिंह का यह पवित्र स्थल की तस्वीर बदली जायेगी। और विधायकनिधि व सांसदनिधि भगत सिंह स्थल का सौंदर्यकरण किया जायेगा और पर्यटन विभाग से कास्य प्रतिमा लगाने का कार्य किया जिसका बेसाखी पर्व पर अनावरण किया गया है निश्चित रूप से महापुरुषों के स्थान आकर्षक दिखे यह हमारा दायित्व है।
विधायक बोले वहीं पूर्व में यह स्थल जहां जानवर से लेकर पार्किंग का अड्डा बन चुका था उसकी तस्वीर बदलने का कार्य हमने किया है यह सब तब संभव हो पता है जब एक जनप्रतिनिधि विकास की सोच को आगे रखकर कार्य करें वही इस अनावरण कार्यक्रम के साक्षी बने सैकड़ो लोग के लिये गौरव का क्षण है यह पल इतिहास के क्षण इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका जो मुख्य बाजार में भगत सिंह स्मृति स्थल यहां आने वाले हजारों लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा। विधायक शिव अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह सेवा समिति,गुरुद्वारा सिंह सभा को भव्य दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बधाई दी और बताया इससे पूर्व भी बसंतपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कास्य आदम कद प्रतिमा का उनके द्वारा अनावरण किया गया था और बहुत जल्द शहीद उधम सिंह की कलेक्ट्रेट स्थित कास्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण इसी प्रकार भव्य दिव्य रूप से किया जाएगा।

वही इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा शहीद भगत सिंह जो देश के खातिर हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए उनके बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता ऐसे महापुरुष के स्थल पवित्र नजर आए यह हमारा कर्तव्य है और आज शहीद ए आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ निश्चित रूप से इस शहर के लिए बहुत सौभाग्य की बात है और करोड़ों करोड़ों युवाओं के लिए भी यह हर्ष का विषय है कि शहीद ए आजम भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा भव्यता देखते ही नजर आ रही है।
महापौर बोले शहर में हम इसी तर्ज पर अनेकों पार्क हमारे महापुरुषों को स्थल को सुंदर एवं भव्य बनाने का कार्य लगातार करें। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सभी को बधाई एवं सुन्दर कार्य आयोजित करने हेतु गुरुद्वारा सिंह सभा व शहीद भगत सिंह सेवा समिति बधाई के पात्र है।

इस दौरान अरुण चुघ,अजमेर सिंह, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह,सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, शालनी बोरा, रश्मि, अमित नारंग,प्रथम बिष्ट, सुरमुख सिंह, रेखा यादव, प्रीति धीर, राजेश, अलका सक्सेना, सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, जीतेन्द्र संधू,ममता जीना, पवन राणा, मानवेन्द्र राय, चन्द्रसेन चंदा, राजेश जग्गा, बलवंत अरोरा, राजेश गर्ग, एमपी मौर्य, किशन गंगवार, एसपी यादव, नागेंद्र शर्मा, मुकेश मंडल, रविंद्र धामी, मनोज मदान, दिलीप मक्कड़, अशोक नेगी, दलजोत बजवा, प्रेमलता, आशा मुंजाल, मोहित चड्डा, बृजपाल सिंह,बीनू कुमार,सतनाम सिंह, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, राजेश बजाज, प्रमोद मित्तल, संजय आर्य, मयंक कक्कड़, रेनू जुनेजा आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

नीति लाभार्थी’ नहीं, अब नीति निर्माता बनेंगी महिलाएः सीमा चौहान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भाजपा नेताओं ने बताया महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम युग