रूद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ठुकराल को बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया और नारेबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, व्यापारियों की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्थन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आगामी समय में सभी मिलकर जनता के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, मोनिका ढाली, उमा सरकार, अजीत सिंह, सतनाम सिंह, रवि राय पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पूजा कमेटी, अरुण दास दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष, विकास मल्लिक, असित बाला, रणजीत तिवारी, देवानंद स्वर्णकार, अर्जुन विश्वास, अंबर, जय तरफदार, तरुण विश्वास, बलाई, संजय दत्त, दीपंकर मंडल, अरुण दास, जगदीश दास, चंदन मल्लिक, दीपक, गोलू, सूरज, जयदेव, पारस, प्रभात, विशाल, श्रीवास मिस्त्री, डॉ. आदित्य राय, रवि राय, विजय विश्वास, गगन गुप्ता, संजय ठुकराल, सुनील चुग, ललित बिष्ट, सतीश कुमार और आनंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

कानून व्यवस्था सुधारने को एसएसपी दून ग्राउंड जीरो पर उतरे पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए

रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य ज्योति प्रज्वलित करके किया