अटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान  महापौर ने किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता का आहवान

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

अटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान
महापौर ने किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता का आहवान

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में शहर में चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को प्राचीन अटरिया मंदिर और मेला परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महापौर ने स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। अभियान में नगर निगम की टीम, स्थानीय व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

अभियान के दौरान अटरिया मंदिर के मुख्य परिसर के साथ-साथ पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई की गई। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर और रोगमुक्त बनाना नगर निगम की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब नगर का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 7 से 13 अप्रैल तक प्रदेश व्यापी विशेष स्वच्छता और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी आम जनता के साथ मिलकर धरातल पर कार्य कर रहे हैं।

महापौर ने कहा कि प्राचीन अटरिया मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है, जहाँ लाखों श्रद्धालु मत्था टेकने पहुँचते हैं। ऐसे में इस धार्मिक स्थल की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विशेषकर मातृशक्ति से अपील की कि वे घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें। उन्होंने आह्वान किया कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही रुद्रपुर को उत्तराखंड का नंबर वन शहर बनाया जा सकता है। महापौर विकास शर्मा ने पिछले वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और केवल नगर निगम के वाहनों में ही डालने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, मंदिर की महंत पुष्पा देवी, मंदिर समिति सचिव पंकज गौड, पार्षद राजेश जग्गा, एमपी मौर्य, बीनू, राधे शर्मा, कुसुम शर्मा, चंदा, राजू नबियाल, मनोज कर्नाटक, सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, सौरभ गुप्ता, अनुज पाठक, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, किसान मोर्चा महामंत्री कमल राणा, राकेश गुप्ता, विनोद, उमेद, बंटी सहित भारी संख्या में निगम कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन