एलपीजी गैस सिलेंडर मामलें में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजसेवी गाबा सचित्र ज्ञापन सौंप गाबा नें जिला प्रशासन को बतायी मजदूरों, गृहणियों, कारोबारियों सहित आम जनता का दर्द, गैस वितरण प्रणाली शीघ्र सुचारू करनें की करी मांग

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

एलपीजी गैस सिलेंडर मामलें में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजसेवी गाबा

सचित्र ज्ञापन सौंप गाबा नें जिला प्रशासन को बतायी मजदूरों, गृहणियों, कारोबारियों सहित आम जनता का दर्द, गैस वितरण प्रणाली शीघ्र सुचारू करनें की करी मांग

रूद्रपुर- रूद्रपुर की ज्वलंत होती जा रही गैस सिलेंडर व्यवस्था के चलते आम मजदूरों, गृहणियों, कारोबारियों सहित सभी तबको की आम जनता के दर्द को आज समाजसेवी सुशील गाबा नें अपनें दर्जनों साथियों एवं आम जनता के नुमाईंदों के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मिलने पहुंचे, जहां जिलाधिकारी के ना होने से उन्होंने पीसीएस ऋचा शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प, भदईपुरा, रम्पुरा आदि बस्तियों से लेकर रूद्रपुर इंडेन ऐजेंसी, भारत ऐजेंसी, फाजलपुर व आवास विकास क्षेत्र तक में लग रही जनता की लाईनों से लेकर बंद पडे प्रतिष्ठानों तक के चित्र संकलन कर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा नें जिला प्रशासन को अवगत कराया कि विगत माह जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को लेकर होम डिलीवरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध करानें के निर्देश गैस ऐजेंसियों को दिये गये थे, लेकिन रूद्रपुर के विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था प्वांइट आफ सेल्स व्यवस्था में तब्दील हो गयी है। गैस वित्तरक अपनी मनमर्जी से किसी भी स्थान पर गैस वितरित कर रहें है। पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति वाले हमारे मजदूर भाई-बहन अपनी दिहाड़ी छोड़कर सिलेंडरों के लिये लाईनों में लगनें को विवश हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है। मातृशक्ति, नौजवानों से लेकर वृद्ध तक की लाईने मानो इन सभी की पीड़ायें बयान कर रही हैं।

स्माजसेवी जगदीश तनेजा नें कहा कि कर्मशियल सिलेंडर न मिलनें की वजह से रोजाना अपना होटल, ढाबा चलानें वाले लघु व मध्यम व्यापारी, उनमें काम करने वाले हजारों कामगार व कारीगर भी अपने रोजगार से महरूम हो गये हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मोनू निषाद नें जिलाधिकारी महोदय से अपील करते हुये कहा कि रूद्रपुर में बढ़ते बैकलाग को खत्म करनें के लिये उत्तराखंड शासन से संपर्क कर क्षेत्र के लिये पर्याप्त गैस सिलेंडरों की व्यवस्था कराकर आप स्वयं अपनी निगरानी में टास्क फोर्स बनाकर होम डिलीवरी सुचारू करवानें की मांग की

पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश गौरी ने गैस ऐजेंसी पर भी सिलेंडर वितरित किये जाने, कालाबाजारी पर पाबंदी लगाकर आम जनता को राहत प्रदान करायी जानी चाहिये ।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, गौतम घरामी, राजेश तनेजा, विकास विश्वास, सिद्धांत ग्रोवर, अरुण अरोरा, हन्नी गंगवार.विशाल साहा.सागर बोस.मनोज घोष.ऋषभ वर्मा.करन निषाद.सुमित गुप्ता.ध्रुव निषाद, विशाल अनेजा.सुखवंत सिंह.सुकुमार मंडल.जयपाल टंडन,
हर्ष अरोरा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर मौजूद थे।

More From Author

नगर निगम ने खेड़ा बस्ती में सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, सामान जब्त नाले की भूमि कब्जाकर किया जा रहा था अवैध निर्माण शिकायत मिलने के बाद महापौर ने लिया त्वरित एक्शन