


राजीव कुमार गौड़
जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का पहला रुद्रपुर दौरा आज पहुँचेगे विधायक शिव अरोरा के आवास(एलाइन्स कम्युनिटी) हाल मे होगा स्वागत कार्यक्रम
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार मे परिवहन एवं विज्ञान – सूचना प्रद्योगिकी मंत्री एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन। पहुँचेगे विधायक शिव अरोरा के एलाइन्स स्थित आवास पर जहाँ उनका एलाइन्स कम्युनिटी हाल मे विधायक शिव अरोरा द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, प्रभारी मंत्री आज बुधवार को 4 बजे एलाइन्स कॉलोनी पहुँचेगे जहाँ उनका एलाइन्स कम्युनिटी हाल मे स्वागत कार्यक्रम जोरदार होने वाला है।
तो वही पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्त्ता भी उत्साहित है तो वही कार्यक्रम मे समाज के विभिन्न लोग , पार्टी कार्यकर्त्ता प्रदीप बत्रा के स्वागत कार्यक्रम पहुँचेगे।
