जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Spread the love
  1. राजीव कुमार गौड़

 

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह
जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का जो सपना संजोया गया है उसे सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सहयोग से साकार किया जाएगा।
किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने विद्यालय प्रबंधन को नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के लिए उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाएगा, जो इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने विद्यालय के महासचिव की दूरदर्शिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भविष्य की आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि यह विशाल भवन आधुनिक शिक्षण मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो नई शिक्षा नीति के सभी मापदंडों को पूरा करता है। उन्होंने नए भवन की आवश्यकता और उसके निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और बताया कि इस भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
अतिथियों ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. डी. शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित गणमान्य जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नए भवन को नियत समय में पूर्ण करना एक चुनौती से कम नहीं था लेकिन श्री ग्रोवर जी की प्रतिबद्धता और लगन से ही यह संभव हो पाया है। आप सभी की उपस्थिति और उत्साह हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा । इस अवसर पर डी.पी.एस. रुद्रपुर के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, विद्यालय प्रबंधन के सुरेंद्र गिरधर, इन्द्रजीत अरोरा, राजेन्द्र श्रीधर, बच्चन सिंह, वास्तु विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह, आर्किटेक्ट संजीव वर्मा, डीपीएस और जेपीएस के समस्त सेक्शन हेड, समस्त शिक्षक, सम्मानित अभिभावक तथा अनेक गणमान्य आगंतुकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

More From Author

रुद्रपुर में खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग का सफल आयोजन नन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दम