पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला
रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
​इस दौरान ठुकराल ने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, भक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान की कृपा से ही समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ठुकराल ने सभी को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनन्य भक्त हनुमान के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नत्थूलाल गुप्ता, हिम्मत राम कोली, कुंवर पाल कोली, राजेश गुप्ता, संतोष दिवाकर, बबलू दिवाकर, राजू गुप्ता एवं ललित सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

More From Author

नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम पूरी रात गूंजे बालाजी के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब