पढ़िए… यहां SSP ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड,मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल

दरोगा जी ने अधिवक्ता संग की थी अभद्रता एवं मारपीट 

 

हल्द्वानी /एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश के बाद बिन्दुखत्ता में अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वही दरोगा के निलंबन के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को बार भवन जजी कोर्ट में एक बैठक आयोजित की। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है फिलहाल दरोगा को निलंबित करने का काम किया गया है।

 

गौरतलब है कि बीते दिनों बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज द्वारा वकील से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया था जहां वकील और पुलिस की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए थे एसएसपी ने पूर्व में ही दरोगा को चौकी से हटा दिया था ऐसे में अब निलंबन की कार्रवाई की है।

More From Author

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उत्तरकाशी में हुए सड़क हादसे में गहरा दुख व्यक्त किया साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थलाभ की प्रार्थना की

भाईचारा एकता मंच का सदस्यता अभियान जारी