रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है

Spread the love

 

राजीव कुमार गौड

 

रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को त्रिशूल चौक क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर नॉनवेज परोस रहे एक ढाबे पर निगम की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मांसाहार की बिक्री की पुष्टि होने पर टीम ने नॉनवेज और पतीला जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर नगर निगम को सूचना मिली थी कि त्रिशूल चौक स्थित ‘अली ख्वाजा बिरयानी’ नामक प्रतिष्ठान पर मंगलवार की पाबंदी के बावजूद नॉनवेज बेचा और खिलाया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए महापौर विकास शर्मा ने टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर के आदेश मिलते ही निगम की टीम हरकत में आई और छापेमारी की।

जैसे ही निगम की टीम दुकान पर पहुँची, वहां नॉनवेज परोसे जाने की पुष्टि हुई। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदार और ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर मौजूद नॉनवेज के साथ ही संबंधित पतीला और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया। निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर दुकान को सील करने के साथ ही भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

निगम की टीम ने इस दौरान क्षेत्र के अन्य होटल और ढाबा संचालकों को भी सख्त हिदायत दी। टीम के सदस्यों ने कहा कि शहर की मर्यादा और नियमों के तहत मंगलवार को कच्चा या पका हुआ मीट बेचना और होटल-ढाबों में परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जो भी इन आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

छापेमारी में मुख्य रूप से जेई शुभम कुमार, मनोज गहतोड़ी, शुभम पाल और सुमित सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने लोकसभा सत्र के दौरान ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत से अतारांकिक प्रश्न में पूछा की सरकार देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या योजना बना रही है