भाजपा सरकार में महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर और सशक्तः विकास शर्मा गदरपुर में महिला सम्मेलन आयोजित, मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर और सशक्तः विकास शर्मा
गदरपुर में महिला सम्मेलन आयोजित, मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

रूद्रपुर/गदरपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को गदरपुर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित मातृ शक्ति से स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आहवान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, विधायक अरविंद पाण्डे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, विधायक अरविंद पाण्डे, जिलाध्यक्ष मनोज पाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मानित किया।

सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन मातृ शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अंत्योदय की भावना को साकार किया है। जिनके पास घर नहीं था, उन्हें आवास दिया जा रहा है; जिनके पास भोजन नहीं है, उन्हें राशन मिल रहा है; और जिनके पास इलाज का साधन नहीं है उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का सपना देखा था, जो आज साकार हो रहा है। आज महिला सशक्त बनकर आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन महिलाओं के नाम से किए जाते हैं और राशन कार्ड भी अब महिलाओं के नाम से बनाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार मातृशक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कटिबद्ध है।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। रूद्रपुर में महिलाओं के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जहाँ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए कई प्रयास नगर निगम स्तर से भी किये जा रहे हैं।

महापौर ने कहा कि भाजपा सरकार चाहती है कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों। इसी दिशा में सरकार द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। मोदी सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूत हुई हैं।महापौर ने कहा कि आज महिलाओं में वो क्षमता है कि वो घर भी संभाल सकती है, बिजनेस भी संभाल सकती है और देश भी संभाल सकती है। इसके साथ साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे देश में घुसकर दुश्मन को मार भी सकती हैं।

महापौर ने अपने सम्बोधन में महिलाओं से देश को सशक्त बनाने के लिए अपनी रसोई से विदेशी सामान को हटाकर स्वदेशी अपनाने का आहवान किया। उन्होंने विशेषकर चाईनीज सामान से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि चाईना हमारे देश में वस्तुएं बेचकर मुनाफा कमाता है और उसके बाद हमें ही आंख दिखाता है। विदेशी सामान का बहिष्कार करके स्वदेशी अपनायेंगे तो हम अपने देश के ताकत दे पायेंगे यह एक तरह से हमारी देश सेवा होगी।

सम्मेलन में विधायक अरविंद पाण्डे ने कहा कि मातृशक्ति समाज की वास्तविक शक्ति है । मातृशक्ति समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव महिलाओं के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने मातृशक्ति से आग्रह किया कि वे समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप में निभाएं।

सम्मेलन में कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तौगी एवं सह संयोजक अंजू भुड्डी के अलावा ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश हुड़िया, चंकित हुड़िया, सीमा सरकार, लक्ष्मी चौहान, चंद्रिका, ज्योति अरोड़ा, अजय बठला, मीना शर्मा, हिमांशु सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

डीएम भटगांई का कड़ा संदेश :अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह रहे डीएम ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया

रूद्रपुर नगर निगम को करोड़ों की विकास योजनाओं के लिए मिली मंजूरी शहर में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और डॉग शेल्टर हाउस नगर निगम के नए भवन और ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क के लिए भी बजट स्वीकृत