चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को

रुद्रपुर।

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा वसुधारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में आगामी 4 दिसंबर 2025 को वार्षिकोत्सव (Annual Day) बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम में अतिथियों को आमंत्रित किया है।

कार्यक्रम शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर संस्था के छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार  देवता मेहरा  विशेष प्रस्तुति देंगे।

कॉलेज के चेयरमैन  डॉ. के.सी. चंदोला  ने बताया कि संस्था पिछले दो दशकों से उत्तराखंड राज्य में होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणा देना है।

उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों और नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर किच्छा बाईपास रोड स्थित गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब में भव्य गुरमत एवं संत समागम का आयोजन किया गया।